लैलूंगा में निकाला गया 75 मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा

लैलूंगा में निकाला गया 75 मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा
लैलूंगा @ संदेशा 24 बज्र दास महंत की रिपोर्ट

देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 75 मीटर का विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। यात्रा पुरे नगर में भ्रमण करते हुए हाईस्कूल प्रांगण में समापन किया गया इस तिरंगा यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में भारी जोश के साथ नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया साथ ही नगर के व्यापारी वर्ग व गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए

बताया जा रहा है जिले का ऐसा पहला कार्यक्रम है जिसको देखने काफी संख्या में लोग शामिल हुए।लैलूंगा विधानसभा के पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,डीडीसी कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे हाईस्कूल प्रागण में युवा मोर्चा द्वारा डाक्टरों व पत्रकारों को साल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया । यात्रा के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा का सम्मान किया गया इस दौरान ‘यात्रा’ में ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष हुए।


