लैलूंगा में विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया नमन

लैलूंगा में विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया नमन
?वन अधिकार पट्टे, पोषण टोकरी वितरण के साथ कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान

लैलूगा @ बज्र दास आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा के प्रांगण में भारत माता की पूजा अर्चना कर अमर शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया। आसमान में श्वेत कपोत व ग़ुब्बारे छोड़कर 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं दिए।उन्होंने कहाकि यह आजादी हमें ऐसे ही प्राप्त नहीं हुई है इसके लिए हमारे पूर्वजों को कुर्बानी देनी पड़ी है तब जाकर आज हम लोग स्वतंत्र हैं और स्वतंत्र रहते हुए अपने संविधान के अनुरूप मिले अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं आज का दौर तो और भी विषम दौर है जिसका मुख्य कारण विश्व में फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 का सामना कर रहे हैं इसमें भी हम अन्य देशों के अलावा हमारी स्थिति संतोषजनक है और हमारे शासन प्रशासन का मकसद है कि हम इस पर पूर्ण विजय प्राप्त करें। ऐसी किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति से निपटने को हमारी सरकार और हम पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
*अमर शहीदों का सम्मान किया*
छत्तीसगढ़ के दो वीर शहीद जवानों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सलामी दी और कहाकि यह बहुत गौरव की बात है कि हमारे क्षेत्र के जवानों ने भी अपने प्रदेश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है उनका बलिदान निरर्थक नहीं जाएगा यह सदैव हमारे स्वर में रहते हुए अमर रहेंगे।
*वन अधिकार पट्टे का किया गया वितरण*
वन अधिकार पट्टा वितरण करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों की सरकार है पिछड़ों की सरकार है हम उनको उनका हक दिलाने में पूरी वफादारी से काम कर रहे हैं और पहले से आज आदिवासी भाइयों की स्थिति अच्छी है।
*महिला बाल विकास के द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार की टोकरी का वितरण* के सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए पोषण टोकरी की व्यवस्था की गई थी जिसे विधायक ने अपने हाथों से बालिकाओं को पोषित टोकरी भेंट किया गया विधायक जी के हाथों टोकरी मिलने से बालिकाओं के चेहरे खिले खिले नजर आये।
कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान
कोरोना लड़ाई में जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य किया उन्हें सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।सभी विभागों में लगन से अपने विभागों के कार्यों को पूरी निष्ठा तत्परता के साथ करते हुए जनता को लाभान्वित किया उन्हें भी प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विद्यायक चक्रधर सिंह सिदार ने अपने जनसपंर्क राशि से ब्लाक के अनुसूचित समाज के लिए एक लाख रुपए का चेक और राउत समाज को पचास हजार का चेक प्रदाय किया गया।अंत मे अमर शहीदों को याद करते हुए अतिथियों जन समुदाय को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष किरण पैंकरा,नगर पंचायत की अध्यक्ष मंजू मित्तल,उपाध्यक्ष लखन सारथी,उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल ध्रुवे,ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष ठण्डाराम बेहरा,भाजपा मंडल के अध्यक्ष रमेश पटनायक,जनपद सदस्य श्रीमती दशमती पैंकरा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मदन मित्तल,श्रीमती गीता पैंकरा,पार्षद बाबूलाल बंजारे,आदित्य बाजपेयी,मोहन भगत,प्रेम गुप्ता,कृष्णा जयसवाल, सत्यवान साव,ज्योति मिंज,सरिता पटेल,कांग्रेस सदस्य सतीस शुक्ला, दिबन्धु पटेल,मनोज जायसवाल,वीरेंद्र साह,प्रमोद प्रधान, विनय जायसवाल,आईटी सेल के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर यादव, ममता साहू,खगेस प्रधान,रुकराम सिदार,राजेन्द्र वैष्णव,मनोज नगर युवा नेता अलोक गोयल युवा हस्ताक्षर आकृत सारथी सानू खान कन्हा मित्तल, विक्की शर्मा,विकाश समेत समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी,छात्र छात्राओं, समस्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।


