अभा अघरिया समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक @ वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा अघरिया बन्धु पत्रिका का विमोचन,टॉपर संध्या नायक सम्मानित . .

अभा अघरिया समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक
@ वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा अघरिया बन्धु पत्रिका का विमोचन,टॉपर संध्या नायक सम्मानित . .
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेलअखिल भारतीय अघरिया समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20 मई .2026 को अघरिया सदन, कोतरा रोड़ रायगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पटेल के अध्यक्षता समाज के गौरव वित्तमंत्री ओपी चौधरी अन्य सदस्यों के गरिमामयी उपस्थिति में अघरिया बन्धु पत्रिका का विमोचन एवं छत्तीसगढ़ 10 वी टॉपर संध्या नायक को प्रशस्ति पत्र मेमोंटो से सम्मानित किया गया।
ईष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर मंचस्थ पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया गया। बैठक में पूर्व केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन,आय-व्यय का पठन केन्द्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा, क्षेत्रीय इकाईयों के क्षेत्रीय सम्मेलन व आय-व्यय की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता नवनिर्माण पर चर्चा किया गया।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अघरिया बन्धु पत्रिका का विमोचन व 10 वीं टॉपर संध्या नायक को शुभकामनाएं देते कहाकि अघरिया समाज सर्वागीण विकास कर रहा है। समाज की विकास हेतु हर सम्भव प्रयास करूँगा। समाजिक बन्धु गण समाज मे पारदर्शिता के साथ काम करें । सामाजिक पदाधिकारीगण समाज के उत्कृष्ट कृषक,व्यवसायी,प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं विभिन्न प्रतिभाओ हेतु सम्मान समारोह आयोजित करें।समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रोत्साहित किया।10 वीं की प्रवीण्य सूची में 99% के साथ प्रथम आने वाली संध्या नायक और उनके भाई को 25, 25 हजार की राशि देने की बात कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पटेल जी ने कहाकि केंद्रीय समिति के नियमावली परिपालन सभी क्षेत्रीय समिति आपसी तालमेल पारदर्शिता के साथ करने, ओडिशा संगठन में गतिरोध समाप्त होने पर छत्तीसगढ़ ओडिसा के साथ बैठक कर आगे बढ़ने की बात कही। श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता के नवनिर्माण हेतु एक गाड़ी मकराना के संगमरमर पत्थर आ चुका है और मई अंत तक दो गाड़ी आने की संभावना है। श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण प्रारंभ होने के बाद ही सामाजिक बंधुओं से सहयोग राशि लेने की बात कही। अघरिया समाज की युवाओं के विवाह के लिए लड़की नही मिलने की ज्वलंत समस्या के समाधान हेतु चर्चा परिचर्चा किया जाएगा।
बैठक का कुशल संचालन केंद्रीय सचिव भोजराम पटेल जी एवं आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष राम अवतार पटेल द्वारा किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमशिला नायक, महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक, युवा संयोजक विजय विकी पटेल, महासचिव गण कामता पटेल, तेजराम नायक, बिहारीलाल पटेल,वरिष्ठ समाज सेवी उमाशंकर पटेल, मनोनीत कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल, सचिव भोजराम पटेल, सह सचिव गण घनश्याम सिंह पटेल, लोकनाथ पटेल, संयुक्त सचिव भुवन पटेल, मीडिया प्रभारीगण विजय पटेल, दुलेंद्र पटेल, झषांक नायक, संगठन सचिव चतुर्भुज पटेल, पर्यावरण सचिव गोपाल पटेल, युवा सह संयोजक जीवन पटेल सहित अन्य केंद्रीय पदाधिकारी गण एवं क्षेत्रीय अध्यक्षगणो की उपस्थिति रही।

