एनटीपीसी तलाईपाली के सहयोग से परियोजना प्रभावित ग्राम रायकेरा के शा.उ.मा. विद्यालय में मनायी गयी गांधी व शास्त्री जयंती

एनटीपीसी तलाईपाली के सहयोग से परियोजना प्रभावित ग्राम रायकेरा के शा.उ.मा. विद्यालय में मनायी गयी गांधी व शास्त्री जयंती
घरघोड़ा @ संदेशा 24 एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना कार्यालय में 152 वीं गांधी जयंती एंव 117 वीं शास्त्री जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी की जयंती तथा आजाद भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनायी गई।
कार्यक्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली के व्यापार इकाई प्रमुख श्री सूर्य कान्त राय जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी
को याद कर दीप प्रज्वलन के साथ श्रध्दा सुमन अर्पित किये। मुख्य अतिथि व्यापार इकाई प्रमुख आदरणीय श्री सूर्य कांत राय ने
अपने संबोधन में इन महापुरुषों के जीवन मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों ने
पुष्पांजलि अर्पण किया। साथ ही एनटीपीसी तलईपल्ली के सहयोग से परियोजना प्रभावित ग्राम रायकेरा के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय
में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजवलन के साथ किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र छात्राओ ने भाग लिए । बच्चो द्वारा कविताओं और नाटकों की प्रस्तुति से हमारे महान राष्ट्र के निर्माण में
बापू और शास्त्री जी के अमूल्य योगदान का एहसास कराया। तत्तपश्चात विद्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसमे एनटीपीसी तलईपल्ली व्यापार इकाई प्रमुख श्री सूर्य कान्त राय एवं अधिकारीगण/कर्मचारीगण अभियान को सक्रिय रूप से सफल बनाने में लगे।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रांगण मे खेलकूद का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे एनटीपीसी तलईपल्ली परियोजना व्यापार इकाई प्रमुख श्री सूर्य कान्त राय ने प्रतिभावन बच्चो को इनाम स्वरूप उपहार प्रदान किए।
उक्त कार्यक्रम मे एनटीपीसी तलईपल्ली परियोजना व्यापार इकाई प्रमुख श्री सूर्य कान्त राय, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण/कर्मचारीगण, प्राचार्य, शिक्षक, छात्र छात्राए एवं ग्राम के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



