तमनार में भाजयुमो नमो नवमतदाता सम्मेलन में युवाओं का भारी उत्साह

तमनार में भाजयुमो नमो नवमतदाता सम्मेलन में युवाओं का भारी उत्साह
तमनार @संदेशा 24 भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेताओं ने देशभर में पहली बार मतदाता बने 18 से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में 25 जनवरी 2024 को तमनार के साहू सदन के परिसर में स्थित हाल में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में युवा वर्ग के नवमतदाताओ में भारी उत्साह देखा गया।
वहीं कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित किये . आपको बता दे कि 75 वें गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी वजह बताई
साथ ही अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर सभी चुनाव में युवाओं की जिम्मेदारी को लेकर फोकस किया। कार्यक्रम प्रभारी दिलेश्वर साहू ,रमेश कुम्भकार तमनार मण्डल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पितेश बेहरा एवं रोडोपाली मण्डल अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा,मंडल अध्यक्ष द्वय जतिन्द्र साव, बंशीधर चौधरी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, राजेश बेहरा, रमेश पटेल, हेमंत सिदार, रामचरण कुम्भकार, गोवर्धन, दीपक पटेल, बाज बहादुर, त्रिलोचन राठिया, मुकेश देहरी,अभिषेक चौधरी, दया निषाद, श्याम परजा, दुर्गेश राठिया, उमेश राठिया, सोनू साहू सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता सहित सैकड़ो नव मतदाता युवाओं की उपस्थिति रही।



