संकुल स्तरीय “मेगा पालक शिक्षक बैठक बजरमुड़ा,सामारुमा में सम्पन्न
संकुल स्तरीय "मेगा पालक शिक्षक बैठक बजरमुड़ा,सामारुमा में सम्पन्न
संकुल स्तरीय “मेगा पालक शिक्षक बैठक बजरमुड़ा,सामारुमा में सम्पन्न
शासन के निर्देशानुसार संकुल केंद्र बजरमुड़ा में समाजसेवी अरुणकुमार राय की मुख्य आतिथ्य, संकुल प्राचार्य युगल किशोर चौधरी की अध्यक्षता एवं उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, एसएमसी पदाधिकारियों की विशिष्ट आतिथ्य में संकुल स्तरीय “मेगा पालक शिक्षक बैठक” संपन्न हुआ।जिसमें उपस्थित पालकों के साथ मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक,न्यौता भोज,डिजिटल शिक्षा,शासन द्वारा शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं, उत्कर्ष कार्यक्रम,उल्लास इत्यादि 12 बिंदुओ की जानकारी दी गई।बच्चों की सर्वांगीण विकास पर भी बात रखी गई। इस दौरान संकुल क्षेत्र के 118 पालक,16 जनप्रतिनिधि एवं 16 शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।
संकुल स्तरीय पालक शिक्षक
बैठक हाईस्कूल सामारुमा में 6 अगस्त को रखा गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय एवम् माध्यमिक विद्यालय पड़कीपहरी,झिंगोल,पूंजीपथरा एवम् सामारुमा के भरी संख्या में पलकगण उपस्थित हुए,जिसमे मुख्य अतिथि उपसरपंच द्वारिका सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि सरपंच गंगा प्रसाद धोबा,विजय अग्रवाल,स्कैनिया स्टील से सुनील अग्रवाल,संजीव साहू,आमघाट सरपंच प्रेमसागर राठिया,पूर्व सरपंच जतीराम राठिया,गुलामन चौहान,प्रेमदास,सकुंतला यादव,प्राचार्य तिर्की सर,प्रधान पाठक सरोजनी यादव,प्रधान पाठक जयंती पटेल,सभी स्कूल शिक्षकगण सामिल हुए।स्कैनिया स्टील द्वारा सभी 200 विद्यार्थी को नोट बुक कॉपी पेन प्रदम किया गया


