तमनार कॉलेज में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी पर व्याख्यान आयोजित:
तमनार कॉलेज में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी पर व्याख्यान आयोजित

तमनार कॉलेज में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी पर व्याख्यान आयोजित
तमनार @संदेशा 24
हिंदी के कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी के व्यक्तित्व एवं रचना संसार पर शासकीय महाविद्यालय तमनार के हिंदी विभाग द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री अफसर खान जी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्हें बड़े ही रोचक ढंग से अपने व्याख्यान एवं वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रेमचंद जी के साहित्य एवं व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को परिचित कराया। इनके साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्री प्रदीप जी एवं श्री चंद्रशेखर जी भी मौजूद थे।
मुख्यतः यह व्याख्यान एम हिंदी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित था किंतु इस व्याख्यान हेतु बी ए प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के हिंदी साहित्य के विद्यार्थी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री नंदिनी गुप्ता अतिथि व्याख्याता हिंदी ने किया। इस अवसर पर अन्य विभाग से श्री भारतेंद्र भूषण त्रिपाठी,श्रीमती जयंती सिदार ,सुश्री पुष्पलता बेहरा, सुश्री अलका भगत, श्रीमती ज्योति भोय ,श्रीमती ममता खम्हारी, सुश्री दुर्गेश्वरी पटेल मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष(हिंदी) श्री कमल यशवंत सिन्हा ने प्रेमचंद जी के साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालने के पश्चात आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

