केलो बनांचल तमनार में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र पर्व

केलो बनांचल तमनार में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र पर्व
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। क्षेत्रवासियो सहित देश वासियो को 26 जनवरी 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।
सभी शैक्षणिक संस्थाओ,शासकीय कार्यालय,गैर शासकीय, अस्पताल,थाना अन्य प्रतिष्ठानों में संस्था प्रमुख,अधिकारी कर्मचारियों व द्वारा सादगीपूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने भारत माता,श्रीराम की झांकियों के साथ प्रभात रैली निकालकर जयघोष किया गया।
बस स्टैंड,जगन्नाथ मंदिर,बाजार पारा,तहसील कार्यालय,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक में भारत माता की जय,वन्दे मातरम,गणतंत्र दिवस अमर रहे उदघोष किया गया।
ध्वजारोहण तहसील कार्यालय में तहसीलदार रिचा सिंह,नायब तहसीलदार रश्मि पटेल,जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार, सीईओ

,बीईओ कार्यालय में जनपद उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा, बीईओ मोनिका गुप्ता,एबीईओ यू के सिदार,,प्री पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तमनार, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल में सभापति गीतांजली पटनायक,प्राचार्य पटेल ,

सीएचसी में ध्वजारोहण बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,,पुलिस थाना मे टीआई कमला पुसाम ठाकुर,पंचायत भवन में सरपंच गुलापी सिदार,सचिव सरिता राठिया,फारेस्ट आफिस में वन परिक्षेत्राधिकारी विक्रान्त कुमार ने ध्वजारोहण किया।अन्य शासकीय अर्द्धशासकीय संस्थानों में संस्था प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया



