CHC घरघोडा में 19 जनवरी को 177 व्यक्ति का कोरोना सेम्पल टेस्ट में 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पॉजिटव – डॉ एसआर पैकरा बीएमओ

CHC घरघोडा में 19 जनवरी को 177 व्यक्ति का कोरोना सेम्पल टेस्ट में 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पॉजिटव – डॉ एसआर पैकरा बीएमओ
घरघोडा @ संदेशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा में 19 जनवरी बुधवार को कोरोना सेम्पल टेस्ट 177 व्यक्ति में 16 व्यक्ति पोसिटिव की पुष्टि डॉ एसआर पैकरा बीएमओ द्वरा की गई है।सीएचसी अन्तर्गत वैक्सिनेशन सेंटरो में हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60+ के वरिष्ठ नागरिक व 15 से 17 वर्ष के लोगो को वैक्सीन बूस्टर डोज लगाई जा रही है 15 से 17 वर्ष के बच्चो का 79 प्रतिशत वैक्सिनेशन किया जा चुका है।
बीएमओ डॉ एस आर पैकरा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा में हर दिन आरटीपीएसआर,एंटीजन, टेस्ट किया जा रहा है।
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर होम कवरेन्टीन में रखा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु अपील किया जा रहा है ।डॉ एस आर पैकरा बीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण बुखार ,सांस लेने में तकलीफ,नाक बहना,जुकाम,सीने में जकड़न,खांसी,सिरदर्द निमोनिया हो तो नजदीक के उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच उपचार करावें।व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर ध्यान दे,हाथ धोते रहे,मास्क पहने एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें।

