सीएचसी तमनार के कोल्ड चेन हेन्डलर को अन्यत्र हटाने स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बीएमओ को सौपा ज्ञापन

सीएचसी तमनार के कोल्ड चेन हेन्डलर को अन्यत्र हटाने स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बीएमओ को सौपा ज्ञापन
तमनार @ संदेशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के कोल्ड चेन हेन्डलर को अन्यत्र हटाने स्वास्थ्य संयोजक संघ तमनार ने बीएमओ डॉ डीएस पैकरा को ज्ञापन सौपा गया। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के अपने ज्ञापन में 7 बिंदुओं पर जिसमे रिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पदस्थ, कोविड टीकाकरण के दौरान मनमानी ड्यूटी लगवाना,
वैक्सिनेशन वितरण, स्वयं RHO है और सुपरवाईजर को कोविड ड्यूटी में करने के लिए दबाव,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ में नहीं है कर्मचारी को लेकर के प्रांत स्तर पर शिकायत, फील्ड स्टाफ को कार्य हेतु दबाव, टीकाकरण के लिए आवश्यक संसाधन ब्यवस्था न करना,ड्रेस कोड एवं कोविड टीकाकरण फील्ड स्टाफ के कार्य को दूसरे के आई डी में एंट्री करवाने सम्बन्धी ज्ञापन देकर बृन्दा बहिदार को कोल्ड चेन हेन्डलर को 3 दिवस में ड्युटी से हटाने मांग की गई है अन्यथा सभी फिल्ड कर्मचारी कार्य बंद करने चेतावनी दी गई है। बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ तमनार द्वारा ज्ञापन दी गई है। ज्ञापन देने वालो में हरगोविन्द पटेल ब्लॉक अध्यक्ष,तरुण कुमार थवाईत जिला प्रवक्ता, राम भगत जिला महामंत्री,लक्ष्मी प्रसाद सारथी, हिमांशु निषाद,अरविन्द सिदार उत्तम प्रसाद बेहरा, रजनीकान पटेल, जयंती तिग्गा,जयमनी किस्पोट्टा मंजुलता कुजूर,जी.एम . मिंज,प्रभा तिग्गा, बीभगत,केशरी, योगेश्वरी शाहू ,भूपेंद्र साहू,सीमा शर्मा, कविता सिदार,बल्लभी सिदार, नंदकुमार,किशन लाल,पूर्णिमा सिदार, चम्पा साहू,हरिश्चंद्र पैकरा,लक्ष्मी वैष्णव सहित 27 उप स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

