जयस्तंभ चौंक धौराभांठा के पास मोटर साइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर में चालक की मौत एक युवक घायल

जयस्तंभ चौंक धौराभांठा के पास मोटर साइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर में चालक की मौत एक युवक घायल
तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के जयस्तंभ चौंक धौंराभांठा के पास दिनाँक 18 मई 2022 को मोटर साइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर में चालक की मौत व एक युवक घायल बताया जा रहा है।

तमनार थाना क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार मोटर साइकिल से दुर्घटनाएं घट रही है फिर भी वाहन चालक बिना हेलमेट तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे है। ग्रामीणों ने डायल 112 की लेटलतीफी व तेज रफ़्तार बिना हेलमेट वाहन चालको पर कोई कार्रवाई नही करने आरोप लगाया जा रहा है। तमनार पुलिस से जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक नंदलाल परजा उम्र 32 वर्ष निवासी बाजारपारा तमनार व यादराम परजा निवासी शारदा मंदिर झरना पलसर मोटर साइकिल मे आवश्यक कार्य हेतु शारदा मंदिर चौंक से खुरूषलेंगा की ओर जा रहे थे कि धौंराभांठा के जय स्तम्भ चौंक के पास सीड़ी डीलक्स मोटर साईकिल क्रमांक-CG13-AA-6502 के साथ जोरदार टक्कर होने से जयस्तंभ सुरक्षा बेरिकेट खम्बा में टकराने से सिर में नंदलाल परजा गंभीर चोंट आने से लहुलुहान हो गया।

ग्रामीणों द्वारा डायल 112 वाहन व थाना प्रभारी तमनार को भी इसकी सूचना दिया गया। थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक उदय सिदार को स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर गंभीर घायल नंदलाल परजा वाहन चालक को 112 वाहन की मदद से तमनार हास्पिटल ले जाया गया। सीएचसी तमनार के चिकित्सकों द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रिफर किया गया। जहां रास्ते में ही गंभीर घायल नंदलाल परजा की मौत हो गया।


