केलो बनांचल जनपद तमनार के चहुँओर योगाभ्यास कार्यक्रम

केलो बनांचल जनपद तमनार के चहुँओर योगाभ्यास
?मंगलम तमनार ,सावित्रीनगर,तराईमाल राबो धौराभांठा में स्वयं और समाज के लिए योगाभ्यास
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 21.6.2024
केलो कोयलांचल ओद्योगिक क्षेत्र,आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में 21जून 2024 को 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलम भवन तमनार,जेपीएल सावित्रीनगर,विरहोर बस्ती कचकोबा, ओपी जिंदल नलवा तराईमाल,राबो मिलुपारा धौराभांठा सहित ग्राम पंचायतो में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर योग करने के कई फायदों को बताकर स्वयं और समाज के लिए योगाभ्यास जागरूकता का संदेश दिया गया। योग समिति हरिद्वार एवं प्रशिक्षित योग शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास, योग की मुद्रा और उसके स्वास्थ्यगत लाभों की जानकारी, योगाभ्यास के अंत में कपाल भाति और अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कर शांति पाठ किया गया।

योगा कर्मसु कौशल्या अर्थात योग जोड़कर कर्मों की दक्षता और कुशलता को निखरता है योग रोग का ही निवारण नहीं है योग से तन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही देवता का वास होता है इसलिए हरदिन योग करना चाहिये।
सर्वविदित है कि आसन योग प्राणायाम आदि योगिक क्रियाओ से उच्च रक्तचाप मधुमेह हृदय रोग वात रोग मानसिक तनाव श्वास कास एलर्जी उदर एवं मूत्र विकार आदि दूर होते हैं।

जेपीएल यूनिट हेड सी एन सिंह ने बताया कि योग का हमारे जीवन में काफी अहम महत्व होता है यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि यह शांत मन और प्रबल विचारों और एकाग्रता करने में मदद करता है योगा सेंटर सावित्रीनगर में कालोनी वासियो एवं नागरिकों को स्वयं और समाज के लिए योगाभ्यास करना चाहिए।

मंगलम तमनार योग्सभ्यास में सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी पटनायक भाजपा जिलामहामंत्री सतीशचन्द बेहरा,मुकुन्दमुरारी पटनायक,रमेश बेहरा,जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राय, प्रशिक्षक गीतांजलि पटनायक,सदानंद पटनायक,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,डॉ राजेश पटेल,डॉ कुशवाहा जनकराम साहु,योगेश शर्मा,पतंजलि योग समिति,योग आयोग,आयुष विभाग,जनपद व ग्राम पंचायत गायत्री परिवार,भाजपा,सामाजिक संगठन अन्य विभाग अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि,बच्चे युवा महिला पुरुष हजारों ग्रामीणजन शामिल हुए।



