
शिक्षक कल्याण संघ तमनार का पेंशन के संबंध बैठक
तमनार @संदेशा 24 शिक्षक कल्याण संघ जिला कार्यकारिणी रायगढ़ का बैठक 1 सितंबर रविवार को अघरिया सदन तमनार में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम नियुक्ति तिथि 98से पेंशन गणना के संबंध में चर्चा किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने पेंशन हेतु संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया।एवं 02 अक्टूबर को रायपुर में होने वाले सत्याग्रह आन्दोलन में सम्मिलित होने हेतु सहमति जताये हैं।आज के बैठक में सरिक होने वाले सक्रिय शिक्षक साथी गण श्री हेमलाल पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष शि.क.संघ- तमनार) गोकुल प्रसाद परजा, (कोषाध्यक्ष) वेद लाल भगत, कन्हाई लाल राठिया, लंबोदर राठिया, टिकम सिदार, पांडव गुप्ता, शनि परजा । महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रिद्धिश्वरी सिदार, गायत्री नायक, मंजुला बहिदार, कु. कुमुदलता पटनायक, आदि सम्मिलित हुए।


