रायगढ़
40 वां चक्रधर समारोह 2025 आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था हेतु समिति गठित
40 वां चक्रधर समारोह 2025 आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था हेतु समिति गठित
रायगढ़ @संदेशा 24 कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने 40 वां चक्रधर समारोह 2025 के सफल संचालन एवं आवश्यक तैयारी/व्यवस्था हेतु समिति का गठन किया है। गठित समिति में अतिरिक्त कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी नाजरात शाखा श्रीमती रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत एवं डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।


