WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
तमनार

तमनार कालेज भवन में बड़ी बड़ी दरारें 6 वर्ष में ही क्षतिग्रस्त, प्रोफेसर अन्य समस्यायों का शासन प्रशासन नही कर रहा निराकरण

तमनार कालेज भवन में बड़ी बड़ी दरारें 6 वर्ष में ही क्षतिग्रस्त, प्रोफेसर अन्य समस्यायों का शासन प्रशासन नही कर रहा निराकरण

तमनार @संदेशा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

तमनार कालेज भवन में बड़ी बड़ी दरारें 6 वर्ष में ही क्षतिग्रस्त,
प्रोफेसर अन्य समस्यायों का शासन प्रशासन नही कर रहा निराकरण

केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के शासकीय महाविद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होकर बड़ी बड़ी दरारें 6 वर्ष में हो गई है। प्रोफेसर कमी व सीमांकन बाउंड्री वाल अन्य समस्यायों का शासन प्रशासन द्वारा निराकरण नही किया जा रहा है। शासकीय महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में हुई , जहाँ कक्षाएं भवन न होनें के कारण शासकीय स्कूल के अतिरिक्त भवन में हो रही थी। महाविद्यालय खुलने से पूरे ब्लॉक वासियों को खुशी हुई क्योंकि बच्चों कों शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा लेकिन तमनार ब्लाक का का एकमात्र शासकीय महाविद्यालय जिसका निर्माण वर्ष 2014 पूर्ण हुआ था, महाविद्यालय का निर्माण तो हो गया लेकिन अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, महाविद्यालय पहले ही प्राध्यापकों की कमी से जूझ रहा है ,दो ही नियमित प्राध्यापकों के भरोसे महाविद्यालय का संचालन होता है। फिलहाल कोविड-19 संक्रमण के चलते कक्षाएं बंद है लेकिन समस्याएं भरमार है ।कॉलेज निर्माण के समय ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन सामग्रियों का प्रयोग कर बिल्डिंग निर्माण की गई थी इसमें शासन प्रशासन के कर्मचारियों की मिलीभगत भी रही होगी जिसका खामियाजा वर्तमान के समय में भुगतना पड़ रहा है। महज 6 साल पुरानी बिल्डिंग धराशाही होने की कगार में है, महाविद्यालय के कई कमरों की दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैं, ये दीवारें कभी भी टूट कर गिर सकती है, छात्र शौचालय की दीवार तो कॉलम से अलग ही हो गई है यदि कक्षाएं संचालित होती और शौचालय की ओर बारंबार आवागमन होता तो निश्चित ही दीवार भरभरा कर गिर जाती जिसमें कोई भी अनहोनी या बड़ी दुर्घटना हो सकती है । साथ ही साथ कई समस्याओं से महाविद्यालय जूझ रहा है।प्रत्येक वर्ष छात्र संघ द्वारा तहसील कार्यालय में आवेदन दिए जाने के बावजूद आज पर्यंत न तो महाविद्यालय का सीमांकन हुआ है और ना ही महाविद्यालय में बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया है जिसका फायदा कई असामाजिक लोग उठाते हैं। देर शाम महाविद्यालय भवन का नजदीकी क्षेत्र शराबियों का अड्डा बन जाता है वे लोग कॉलेज के बाहर शराब खोरी करने लग जाते हैं। कॉलेज के रंग रोगन के परखच्चे उड़ गए हैं, देखो तो मानो लगता है अंग्रेज जमाने का भवन हो। पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया के कार्यकाल में महाविद्यालय में पीजी की कक्षाएं संचालन हेतु मान्यता मिली थी लेकिन अचानक वो भी रद्द हो गई । सत्ता बदली शासन बदली लेकिन समस्याओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आई बल्कि समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं यदि वर्तमान के समय में क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत हो जाती तो महाविद्यालय की कक्षा प्रारंभ होने के समय में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ता। बीते दिन प्रथम वर्ष के छात्रों की चयन सूची भी जारी हो गई है जहां छात्र दाखिला लेने महाविद्यालय भी जाएंगे। लिहाजा देखने वाली बात होगी की शासन प्रशासन महाविद्यालय की अवस्था पर किस प्रकार की ध्यान देती है और छात्रों को परेशानियों को दूर कर पाती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...