पूंजीपथरा तराईमाल क्षेत्र में लॉक डाउन का हो रहा पालन – बेपरवाह बिना मास्क के घूमने वालो पर कट रहा फाइन…

पूंजीपथरा तराईमाल क्षेत्र में लॉक डाउन का हो रहा पालन – बेपरवाह बिना मास्क के घूमने वालो पर कट रहा फाइन…

तमनार (दुलेन्द्र पटेल) 27.9.2020
पूंजीपथरा तराईमाल क्षेत्र में पूर्ण लॉक डाउन का व्यवसायी दुकानदार ग्रामीणजन द्वारा शासन प्रशासन के पूर्ण लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है।कुछ बेपरवाह बिना मास्क घूमने वालो पर पंचायत द्वारा फाइन काट कर मास्क प्रदाय कर समझाइस दी जा रही है कि बिना मास्क घर से न निकले। जिला प्रशासन, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं तमाम कोरोना वारियर्स कोरोना संक्रमण से जिले को मुक्त रखने में दिन रात लगे हैं । कोरोना से बेपरवाह लोगों की लापरवाही का नतीजा है इसलिए जिला प्रशासन को नगरीय क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन करने के साथ तमनार तहसील के ओद्योगिक क्षेत्र ग्राम पंचायत पूंजीपथरा तराईमाल को भी पूर्ण लॉक डाउन 24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया गया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एसडीओपी श्रीमान अभिषेक सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन एवं पूंजीपथरा थाना प्रभारी श्री मनीष नागर के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन कराने हेतु हरसम्भव प्रयास की जा रही है।पुलिस प्रशासन के साथ पंचायत पूंजीपथरा तराईमाल के साथ अन्य आसपास के पंचायत के ग्रामीणजन भी अब कोरोना के संक्रमण की बचाव हेतु लॉक डाउन का स्वस्फूर्त समर्थन दे रहे है। पूंजीपथरा पुलिस द्वारा लोगो से अपील की जा रही है कि आवश्यक न हो तो घर से न निकलें अति आवश्यक काम हो तो मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग शासन के नियमो का पालन करें।


