भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा मण्डल रोडोपाली में परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा मण्डल रोडोपाली में परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

तमनार @ संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी मंडल रोडोपाली के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल कार्यसमिति की आवश्यक परिचयात्मक बैठक भविष्य की कार्ययोजना के विषय पर बैठक फार्म हाउस ढोलनारा में 14 अगस्त को सम्पन्न हुआ।

बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व डीडीसी अरुण कुमार राय,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनाथ बैगा,जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिदार,जिला कोषाध्यक्षराम अवतार पैकरा,बंशीधर चौधरी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मंडल रोडोपाली ,चक्रधर राठिया अजजा मोर्चा प्रभारी मण्डल रोडोपाली की आतिथ्य में एवं जयपाल राठिया अध्यक्ष अजजा मोर्चा मण्डल रोडोपाली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने समस्त नवनियुक्त पदधिकारियो को शुभकामनाएं देते कहा कि ब्लॉक में अजजा वर्ग की स्थिति को सशक्त करने की आवश्यकता है। सभी एकता के सूत्र में संगठित होकर अजजा मोर्चा को सुदृढ करें। अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनाथ बैगा ने संघटनात्मक गतिविधियों के विषय में चर्चा की और अजजा वर्ग को एकजुटता का संदेश दिया। बैठक में मण्डल के समस्त पदाधिकारीगण अजजा मोर्चा के पदाधिकारीगण अन्य सदस्यगणों की उपस्थिति रही।


