तमनार टीआई पटेल टीम ने डीसीपीपी प्लांट में चोरी हुए लाईट सामग्रियां जप्त कर 3 आरोपियों को भेजा रिमांड पर

तमनार टीआई पटेल टीम ने डीसीपीपी प्लांट में चोरी हुए लाईट सामग्रियां जप्त कर 3 आरोपियों को भेजा रिमांड पर
तमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार अंतर्गत डोंगामौहा स्थित डीसीपीपी प्लांट में मेंटल एलईडी लाईट, मेटल लाईट, किटिंग लाईट कापर वायर, जीबी बाक्स की चोरी लगातार चोरी एक माह से हो रही थी जिसकी शिकायत डीसीपीपी प्लांट प्रबंधन द्वारा तमनार थाने में दर्ज कराई गई।आज दिनांक 28 नबम्बर को तमनार पुलिस ने त्वरित पतासाजी कार्यवाही करते चंद घंटों में चोरी लाईट सामग्रियां कीमत करीबन 1 लाख 60 हजार सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
थाना तमनार से जानकारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक एल पी पटेल ने आरक्षक अरविंद पटनायक को पतासाजी के लिए लगाया आरक्षक को मुखबिर से सुचना मिली कि प्लांट के पास गांव के तीन युवक इन दिनों घुम घुम के चोरी कर रहे हैं और समान अलग अलग ठिकानों पर छिपा कर रखे है। प्लांट के क्रेशर के समीप जलने वाले विभिन्न लाईट समानों की चोरी बीते एक माह से कर रहे थे। मामले की जानकारी अरविंद पटनायक ने थाना प्रभारी को दी जिसके पश्चात रायगढ़ पुलिस कप्तान श्री अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश में एएसपी लखन पटले पवार व एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन व तमनार थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन आरोपियों उमेश सिदार 27 वर्ष,भोजराम सिदार पिता भरत सिदार 25 वर्ष, शंकर राठिया पिता राम प्रसाद राठिया उम्र 29 सभी निवासी ग्राम लिबरा को पकड़कर कड़ाई से पुछताछ की गई युवकों ने कंपनी से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 365/21 धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेजा गया। उक्त कर्यवाही में तमनार टीआई निरीक्षक एल पी पटेल व आरक्षक अरविंद पटनायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

