सीएचसी तमनार अंतर्गत 5 लोगो का कोविड़ पॉज़िटिव आने पर सावधानी बरतने की जा रही अपील

सीएचसी तमनार अंतर्गत 5 लोगो का कोविड़ पॉज़िटिव आने पर सावधानी बरतने की जा रही अपील
तमनार @ संदेशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अन्तर्गत सावित्री नगर व इन्दिरा नगर तमनार में 9 दिसम्बर को 5 लोगो का कोविड़ पॉज़िटिव आने पर लोगो सावधानी बरतने अपील की जा रही है। डॉ डीएस पैकरा बीएमओ ने बताया कि तमनार में हर दिन एंटीजन टेस्ट व आरटीपीसीआर लगभग 200 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर होम कवरेन्टीन में रखा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु अपील किया जा रहा है।डॉ डीएस पैकरा बीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण बुखार ,सांस लेने में तकलीफ,नाक बहना,जुकाम,सीने में जकड़न,खांसी,सिरदर्द निमोनिया हो तो नजदीक के उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच उपचार करावें।व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर ध्यान दे,हाथ धोते रहे,मास्क पहने एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें।

