पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने इनामी रथ यात्रा नूनदरहा में हुए शामिल होकर नृत्यको को किया प्रोत्साहित

पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने इनामी रथ यात्रा नूनदरहा में हुए शामिल
तमनार@ संदेशा 24
पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने ग्राम नूनदरहा इनामी रथ यात्रा समारोह में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र के सभी जनमानस की सुख, समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए सब पर अपनी करुणा दृष्टि बनाये रखने प्रार्थना किया।
नृत्यक दल को तिलक रोली कर पुष्पहार से अभिनन्दन किया गया।
। भगवान श्री जगन्नाथ, दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को पूजा पाठ करते हुए रथ में आसीन कराकर नूनदरहा की भूमि पर नंदीघोष के शंखनाद जयघोष नृत्यक दलो की सुमधुर ध्वनि से चहुओर गूंज उठा। नृत्यक दल के झांझ मांदर के सुमधुर धुन व मनमोहक नृत्य से ग्रामवासी गदगद हुए
उन्होंने कहाकि भक्त वत्सल भगवान की इस रथ यात्रा में सम्मिलित सभी नृत्यक दल की कला सरहानीय है, और भक्ति भाव से सराबोर आपकी प्रतिभा इस पावन रथ यात्रा को और रोमांचित कर रखा है एवं मैं भगवान जगन्नाथ महाप्रभु से कामना करती हूं की उनकी कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे।


