अघरिया समाज के जाति प्रमाण पत्र में राज्य स्तरीय चिप्स से स्पिलिंग मिस्टेक में सुधार ऐतिहासिक कार्य

अघरिया समाज के जाति प्रमाण पत्र में राज्य स्तरीय चिप्स से स्पिलिंग मिस्टेक में सुधार ऐतिहासिक कार्यतमनार @ तमनार @ दुलेंद्र पटेलअखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल जी,केंद्रीय सचिव धनन्जय पटेल जी,अंचल प्रभारी नरेश्वर शैलानी जी के अथक प्रयास से एक ऐतिहासिक कार्य पूर्ण किये। उल्लेखनीय है कि हमारे समाज के जाति प्रमाण पत्र में AGHARIYA राज्य स्तरीय चिप्स से स्पिलिंग मिस्टेक था,जिससे छत्तीसगढ़ के हजारो छात्र छात्राओं को obc लाभ में दिक्कत आ रही थी,हजारो बच्चों के माता पिता केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों/क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों से मिलकर लगातार हो रही समस्या से अवगत करा रहे थे,केंद्रीय अध्यक्ष जी ने हमारे समाज के सभी विशिष्ट व्यक्तियों से सलाह मशवरा एवं सहायता लेकर भविष्य के इस गंभीर समस्या को गम्भीरता पूर्वक निदान हेतु संकल्पित होकर लगातार कार्यालयों के अधिकारियों से पत्राचार एवं मुलाकात ने राजस्व विभाग में कार्यरत प्रमुख सचिव के स्टेनो,समाज के होनहार बेटी उमा पटेल कमलापानी एवं प्रोफ़ेसर रमेश पटेल छैलभाटा बरमकेला के सराहनीय सहयोग से उक्त कार्य मे सफल हुए।केंद्रीय समिति के ऐतिहासिक गौरवपूर्ण AGHARIA सुधार कार्य के लिए हजारो बच्चे माता पिता सामाजिक आत्मीयजनों गदगद हर्षित हैं।


