आमगांव के गुलशन खम्हारी अक्षर साहित्य सम्मान से हुए सम्मानित

आमगांव के गुलशन खम्हारी अक्षर साहित्य सम्मान से हुए सम्मानिततमनार @ संदेशा 24छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित संस्था कृति कला साहित्य परिषद सीपत, बिलासपुर के तत्वावधान में सदैव ही नवीन साहित्यिक ऊर्जाओं को सम्मानित करने की यशस्वी परंपरा रही है,जिसमें लक्ष्मण मस्तुरिहा,सुनील शर्मा नील,दिनेश दिव्य जैसे नामचीन साहित्यकार शामिल रहे हैं ।
इस वर्ष आदिदेव शिव जी के आशीष क्षत्र तले आयोजित शिवमहापुराण के मंच से ही तमनार (आमगॉंव) के युवा ओजस्वी कवि गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’ का शाल,श्रीफल, पुष्पगुच्छ व दिव्य स्मारिका से सम्मान किया गया । जिससे समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है एवं सभी क्षेत्र से शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं ।
अवगत हो कि गुलशन खम्हारी जी रायगढ़ रेलवे विभाग में कार्यरत हैं जिन्हें “प्रद्युम्न” के नाम से भी साहित्यिक ख्याति प्राप्त है । अल्प शिक्षित ग्रामीण परिवार से भी ताल्लुक होने के बावजूद बीटेक हैं,समाजशास्त्र,अंग्रेजी साहित्य एवं योग विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं और वर्तमान हिंदी-छ्त्तीसगढ़ी दोनों विषयों में अध्ययनरत हैं । जागृति सम्मान,युवा कलमकार की खोज,शाश्वत सम्मान जैसे कई सम्मानों से सम्मानित होकर अभी की पटलों में छंद गुरु के रुप में कई पटलों में जुड़े हैं ।

