सलिहाभांठा पेट्रोल पंप के सामने बड़े बड़े गड्ढो से आवागमन में भारी परेशानी

सलिहाभांठा पेट्रोल पंप के सामने बड़े बड़े गड्ढो से आवागमन में भारी परेशानी
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य औद्योगिक जनपद तमनार के ग्राम सलिहाभांठा किसान पेट्रोल पंप के सामने बड़े बड़े गड्ढो से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है वही हर दिन ट्रेलर वाहन,कार मोटर साइकिल गड्ढे में गिरने से चोटिल हो रहे है। वाहनों की जाम व लम्बी लम्बी कतार लगी रहती है।
बता दे तमनार – सलिहाभांठा सड़क विगत वर्ष से सीमेंट क्रंकीट सड़क बनना प्रारम्भ हुई है लेकिन सलिहाभांठा व जेपीएल गेट न 4 के पास अपूर्ण होने से सड़क में गड्ढे हो गए है।
स्कूली छात्र छात्राओं व ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सलिहाभांठा के ग्रामीण भुवनेश्वर सिदार रामावतार पैकरा ने बताया कि हर दिन गड्ढो से घटनाएं घट रही है अविलम्ब मरम्मत नही होगी तो आंदोलन की जाएगी।






