तमनार
Dulendra PatelDecember 9, 2024
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार में योग शिविर

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार में योग शिविर
तमनार @संदेशा 24
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार में आज एक दिवस योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गीतांजलि पटनायक जी, राज्य मीडियाप्रभारी महिला पतंजलि छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल बी.के. वर्मा, शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। गीतांजलि पटनायक ने बच्चों को योग के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को योग सिखाया जिससे उनकी स्मरण शक्ति बढ़ सके।
इस अवसर पर गीतांजलि पटनायक ने कहा, “योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।”कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल बी.के. वर्मा ने गीतांजलि पटनायक और सभी छात्राओ को धन्यवाद दिया।


