प्री मैट्रिक कन्या हॉस्टल में योग शिविर का शुभारंभ

प्री मैट्रिक कन्या हॉस्टल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
तमनार@संदेशा 24
विकास खण्ड तमनार के प्री मैट्रिक कन्या हॉस्टल में पाँच दिवसीय योग शिविर दिनांक 08 दिसम्बर 2024 को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला पतंजलि छत्तीसगढ़ की राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक ने योग अभ्यास कराया। योग शिविर में छात्राओं ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। गीतांजलि पटनायक ने छात्राओं को योग के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताया।
यह योग शिविर छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करेगा। इस योग शिविर का उद्देश्य छात्राओं को योग के माध्यम से आत्मविश्वास और आत्मशक्ति की भावना को विकसित करना है।
इस अवसर पर गीतांजलि पटनायक ने कहा योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।


