ओद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा तमनार में कोरोना का कहर .. सीएचसी तमनार अंतर्गत 31 अगस्त को गोढ़ी,गौरमुड़ी तमनार,महलोई ,पूंजीपथरा सहित 20 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित..

ओद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा तमनार में कोरोना का कहर .. सीएचसी तमनार अंतर्गत 31 अगस्त को गोढ़ी,गौरमुड़ी तमनार,महलोई ,पूंजीपथरा सहित 20 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित..
तमनार @ संदेशा 31.8.2020 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में आज 31 अगस्त सोमवार को गोढ़ी,गौरमुडी, तमनार,पूंजीपथरा प्लांट, महलोइ सहित 20 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित की पुष्टि सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डी एस पैकरा द्वारा किया गया। बीएमओ डॉ डीएस पैकरा ने बताया कि 31 अगस्त को तमनार में 2,गोढ़ी में 1 गौरमुडी में 1
व अजय रोलिंग मिल एवं तिरुमला प्लांट पूंजीपथरा में 14
महलोई में 2 सहित कुल 20 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।जिन्हें कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा गया है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील की जा रही थी यदि किसी को सर्दी खांसी बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत नजदीक के चिकित्सालय में जांच कराएं शासन के दिए निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें।स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल रिपोर्ट जारी होते ही तमनार तहसील प्रशासन के तहसीलदार श्री टी आर कश्यप,नायब तहसीलदार सुश्री अनुराधा पटेल द्वारा शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त संक्रमित ब्यक्ति के निवास को बांस बल्ली रस्सी के माध्यम से बेरिकेट सुनिश्चित आदेश जारी करते निरिक्षण किया जा रहा है।




