जनपद तमनार में सचिव विनोद सिदार व सचिव पुरुषोत्तम पटेल का ससम्मान विदाई

जनपद तमनार में सचिव विनोद सिदार व सचिव पुरुषोत्तम पटेल का ससम्मान विदाई


तमनार/दुलेन्द्र पटेल 19.11.2020 जनपद पंचायत तमनार सभा कक्ष में ग्राम पंचायत सामारुमा सचिव विनोद सिदार व सलिहाभांठा के सचिव पुरुषोत्तम पटेल का श्रीफल साल से ससम्मान कर अपने गृह जनपद में स्थान्तरण होने विदाई दिया गया।
सचिव विनोद सिदार व सलिहाभांठा के पुरुषोत्तम पटेल युवा कर्तव्यनिष्ठ हर कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करने पर अधिकारी व ग्रामीणजन गदगद थे। अपने गृह ब्लाक ट्रांसफर होने पर सीईओ बीआर साहू,करारोपण अधिकारी एवं सचिवो द्वारा शुभकामनाएं दी गई।जनपद पंचायत तमनार में अपने कार्यकाल के दौरान किसी से इनका विवाद नहीं हुआ। उनके स्थान्तरण से ग्रामीणजन मायूस नजर आए।उन्हें सीईओ साहू जी द्वारा श्रीफल साल उपहार देकर उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी गई।सचिव विनोद सिदार सामारुमा पंचायत में व्यवसायिक परिसर,सीसी रोड निर्माण यात्री प्रतीक्षालय एवं कोरोना संकटकाल में खाद्यान्न राहत सामग्री व मास्क वितरण व अन्य प्रांतों के प्रवासी मजदूरों को भोजन खिलाने में सराहनीय योगदान रहा। सलिहाभांठा के सचिव पुरुषोत्तम पटेल के कार्यकाल में सामुदायिक भवन,स्कूल मरम्मत,सीसी रोड,शौचालय निर्माण,खाद्यान्न वितरण में सराहनीय भूमिका रही।


