तमनार में भारत माता की भव्य आरती एवं वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली

तमनार में भारत माता की भव्य आरती एवं वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली

तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 16.8.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत तमनार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत माता की भव्य आरती और वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। जिसमें सभी युवा देशप्रेमी,गणमान्य नागरिकों ने भारत माता और भगवान श्रीराम प्रभु की पूजा अर्चना की गई।

तत्पश्चात विजय शंकर पटनायक योगेश शर्मा, लिंगराज पटनायक, प्रफुल्ल पटनायक रामप्रसाद बेहरा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस वीर शहीदों के बलिदानों और पर्यावरण के संबंध में प्रकाश डाला गया।इस आयोजन में सभी युवा बंधु ने भाग लिया जिसमें विनायक पटनायक, सुधांशु शर्मा सरपंच गुलापी सिदार,रुकमणी पटनायक शकुंतला सिदार रामचरण कुंभकार द्रुपद बोहिदार मुकेश साव हरे राम सिदार तरुण थवाईत, राजेंद्र डनसेना, मेहतर सिदार,लक्ष्मी राणा प्रहलाद निषाद राजकुमार डनसेना,ओंकार सिदर सुधीर गुप्ता अमित डनसेना राहुल पटनायक नितिन नेताम,पीयूष पटनायक बंशी पटनायक अंकित शर्मा रोहन पटनायक चीकू पणिहारी चमन बेहरा सत्यनारायण कुंभकार हनी विनायक हर्ष अनुराग रेशम निषाद लक्ष्मी हेम कुमार लिकेश नैमिष रेशम सिदार शिवम रजत शुभम चिट्टू सभी गणमान्य नागरिक एवं युवको का सराहनीय सहयोग रहा।


