पं.हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग विद्या मंदिर तमनार के छात्राओं ने रचा कीर्तिमान

पं.हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग विद्या मंदिर तमनार के छात्राओं ने रचा कीर्तिमान
?इंडियन आयल कार्पो.लिमि. द्वारा 5 छात्राओ को 10–10 हजार रुपए का चेक व प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानिततमनार @ संदेशा 24 पंडित हरिहर प्रसाद शर्मा सहयोग विद्या मंदिर तमनार पिछले कई वर्षों से अपने प्रतिभा एवं श्रेष्ठ कार्यों से परिचय और उपलब्धि की श्रृंखला बनाते हुए अपने उद्देश्य के अनुरूप क्षेत्र के शिक्षा के विकास लिये संकल्पित है। विकास की इस कड़ी में आज विद्यालय के छात्राओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
पूरे छत्तीसगढ़ में मेरिट के आधार पर 75 टॉपर्स छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें रायगढ़ जिले से 36 छात्राओं ने बाजी मारी। जिसमें तमनार से इकलौता विद्यालय सहयोग विद्या मंदिर की 5 छात्राओं ने मेरिट में अपना स्थान बनाया। आज इन छात्राओं के सम्मान और
प्रोत्साहन के लिए शासन के निर्देशानुसार इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड ने उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सार्वजनिक मंच में उन्हें 10–10 हजार रुपए की राशि का चेक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में कु. हर्षा सिदार श्री ओंकार सिंह सिदार, कु. माही निषाद श्री प्रहलाद निषाद, कु. दिव्या बेहरा श्री सुनील बेहरा, कु. सुरुचि राणा श्री मर्दगाजी राणा, कु. अंकिता नेताम श्री पुरूषोत्तम नेताम रहे। इस अवसर पर सहयोग विद्या मंदिर के संचालक श्री योगेश शर्मा ने प्रतिभावान छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामना दी। ज्ञात हो कि संपूर्ण रायगढ़ जिले में सबसे अधिक प्रतिभाओं की संख्या और पुरस्कार हासिल कर, सहयोग विद्या मंदिर तमनार ने अपनी उत्कृष्टता को प्रमाणित किया है। संचालक सहयोग विद्या मंदिर श्री शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शुभचिंतकों और सहयोगियों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।

