अदाणी फाउंडेशन का राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जागरूकता और पौधारोपण कार्यक्रम

अदाणी फाउंडेशन का राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जागरूकता और पौधारोपण कार्यक्रम
तमनार @ संदेशा 24 अदाणी फाउंडेशन एक तरफ जहां कई सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग है वहीं महिला एवं शिशु स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में सुपोषण परियोजना का भी संचालन कर रही है। यह परियोजना तमनार क्षेत्र के खमरिया, डोलनारा, कुंजेमुरा, चितवाही, गारे, खुरूशलेन्गा, धौराभाठा, महलोई और समकेसा सहित 32 ग्रामों में सफलतापूर्वक संचालित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान 2047 मुनगा पौधों का भी रोपण किया गया जो एक औषधीय पौधा है।

पोषण अभियान के हिस्से के तौर पर हर साल सितंबर के महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान अदाणी फाउंडेशन की सुपोषण संगिनियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। सुपोषण संगिनियों द्वारा रंगोली, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं पौष्टिक व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता के साथ-साथ योग का प्रशिक्षण दिया गया। भोजन में पोषक तत्वों के महत्व पर वेबिनार का आयोजन, विशेषज्ञों के साथ परिचर्चा, हाथ धुलाई का अभ्यास, दीवारों में सुपोषण आधारित संदेशों का लेखन किया जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान सुपोषण रैली के माध्यम से स्वास्थ्य व पोषण के संबंध में संदेश देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
तमनार हार्टिकल्चर विभाग के मदद से औषधीय गुणों से भरपूर मुनगा पौधों का रोपण अभियान चलाया गया। इस मुहिम के अन्तर्गत लाभार्थियों के घरों की बाड़ियों में सुपोषण संगिनियो के माध्यम से 2047 मुनगा के पौधे लगवाये गये।
राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में सुपोषण संगिनियों ने एन्थ्रोपोमेट्रिक माप के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच-पड़ताल की। इस माप से शिशुओं में शारीरिक वृद्धि का आकलन किया जाता है। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं के साथ समूह चर्चा व घर-घर जाकर भोजन में पोषण तत्त्व के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। माह के अंत में ग्राम पंचायत लिबरा के सामुदायिक भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इन कार्यक्रमों के आयोजन में डा. निकिता पाण्डे, डा. रोशन अग्रवाल, सुश्री पूनम श्रीवास्तव, श्री चैतन प्रसाद गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मीबाई सिदार, श्री छेदीलाल पटेल व सुपोषण संगिनियों के साथ साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानिन, एएनएम, पंचायत सदस्यों व ग्रामवासियों, अदाणी फाउण्डेशन के रिजनल हेड श्री जयंत मोहन्ती तथा समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अदाणी फाउंडेशन के बारे में:
1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।


