एसबीआई शाखा गेरवानी में प्रबंधन व ग्राहक बैठक सम्पन्न

एसबीआई शाखा गेरवानी में प्रबंधन व ग्राहक बैठक सम्पन्न
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
एसबीआई शाखा गेरवानी में ब्रांच मैनेजर संजय एक्का ने एसबीआई के सेवाओ व ग्राहकों की समस्याओं का समाधान हेतु दिनांक 1 अगस्त 2022 को बैठक रखा गया।
भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न सेवाओ राशि जमा व निकासी,बैठने की व्यवस्था स्वच्छता व समय समय मे लिंक फेल समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कोई समस्या हो तो अवगत कराने आग्रह किया जिस पर ग्राहकों ने पासबुक एंट्री प्रिंट के बारे में बताया गया।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहकों के लिए योनो एप्प खास सेवा की जानकारी दी गई।

नव पदस्थ ब्रांच मैनेजर संजय एक्का ने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों के साथ हर माह के प्रथम सप्ताह में बैठक की जाएगी और उनकी समस्याओं का हरसंभव निराकरण करने प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्राहकों को अपने कार्य के लिए कोई परेशान न हो इसके लिये नियमानुसार अच्छी सेवाएं दी जाएगी।इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर संजय एक्का, अक्षय कुमार बागड़े,अरूप कुमार साहा,मिंज सर,लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे,पत्रकार दुलेंद्र पटेल,खाताधारक कृष्णा,भारतलाल,मोहनी सिदार,विशाल राजपूत सहित दर्जनों ग्राहक खाताधारकों की उपस्थिति रही।


