ग्राम्य भारती तमनार में केन्द्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 भव्य शुभारम्भ 🔹 प्रतिभागी खिलाड़ी अनुशासित खेल भावना से खेलकर जीत हासिल करें -मुकुन्दमुरारी पटनायक

ग्राम्य भारती तमनार में केन्द्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 भव्य शुभारम्भ
🔹 प्रतिभागी खिलाड़ी अनुशासित खेल भावना से खेलकर जीत हासिल करें -मुकुन्दमुरारी पटनायक
तमनार @संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 26.10.2024
ग्राम्य भारती शिक्षण एवं शोध संस्थान तमनार जिला रायगढ़ द्वारा दो दिवसीय ग्राम्य भारती केन्द्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 26 अक्टूबर 2024 को भव्य शुभारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम मॉ शारदे,भारतमाता की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया।
ग्राम्य भारती केन्द्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में धौराभांठा के 65 पुसौर 67,तमनार 58,मिलुपारा 47,लिबरा 28,राजपुर 30,धरमजयगढ से 63 कुल 7 विद्यालय से 358 छात्र छात्राएं कबड्डी खो खो प्रतियोगिता में भाग लिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम्य भारती केन्द्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रथम सोपान 29 सितम्बर को ग्राम्य भारती पुसौर में एथेलेक्टिस के खेलों का आयोजन सम्पन्न हो चुका है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकुन्दमुरारी पटनायक,अध्यक्षता बीडीसी गायत्री बेहरा,ग्राम्य भारती संचालक लक्ष्मीनारायण चौधरी,वित्त व सह संचालक दिनेश चौधरी,वरिष्ठ पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,प्राचार्य दूशिला साव,विश्वनाथ गुप्ता,उद्घोषक विनोद गुप्ता,रोशन थवाईत ईश्वरी बढ़ाई सहित सभी प्रभारी व निर्णायकगण एवं सैकड़ो प्रतिभागी छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि मुकुन्द मुरारी पटनायक ने ग्राम्य भारती संस्थान को क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन की शुभकामनाएं देते कहाकि जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से शारीरिक मानसिक विकास होती है। खेल में हार जीत होता रहता है एक टीम जीतता है तो दूसरा टीम हारता है। सभी खिलाडियो को अनुशासित खेल भावना से खेलने उत्साहवर्धन किया गया।
प्रथम दिवस कबड्डी प्रतियोगिता सीनियर बालक में विजेता धौराभांठा उपविजेता पुसौर, बालिका विजेता धौराभांठा उपविजेता धरमजयगढ़,
खो खो सीनियर बालक विजेता मिलूपारा उपविजेता पुसौर, बालिका विजेता धौराभांठा उपविजेता धरमजयगढ़ को शील्ड व मेडल से पुरुस्कृत किया गया।
निर्णायक गण में चैतन गुप्ता,दिलीप कुमार सारथी,परमानन्द प्रधान,मनोहरलाल चौहान,आशीष उरांव,सुश्री धात्री चौधरी,देवव्रत गडतिया,कौशल्या पटेल,चन्द्रभानु चौहान, एस. आर. कुजुर, रोशन थवाईत,राजनारायण प्रधान,बसंत यादव, सुश्री प्रियंका पण्डा अन्य प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सैकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।



