WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

जिला पंचायत के 18 क्षेत्रों के लिए 78 प्रत्याशी मैदान में

जिला पंचायत के 18 क्षेत्रों के लिए 78 प्रत्याशी मैदान में

@ नामंकन रैली में प्रत्याशियों के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव और जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान अन्य नेतागण हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

रायगढ़ @ संदेशा 24

जिला पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। भाजपा ने पूरी ताकत झोंकते हुए सभी प्रत्याशियों को एकसाथ पर्चा भरवाया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव और जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान भी मौजूद रहे। कुल 18 क्षेत्रों के लिए 78 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। पंचायती व्यवस्था की सर्वोच्च संस्था जिला पंचायत के चुनावों के लिए जनप्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। कुछ प्रत्याशी तो पूरी तरह नए हैं, जबकि कुछ अभी नहीं तो कभी नहीं की मंशा लेकर उतरे हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। 11 बजे से ही अभ्यर्थियों की कतार लगने लगी थी। शनिवार तक 46 लोगों ने नामांकन जमा किए थे जबकि सोमवार तीन बजे 78 प्रत्याशी हो गए।

18 क्षेत्रों में भी टक्कर भाजपा-कांग्रेस के ही बीच है। एक ओर भाजपा ने 18 में से 17 सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। केवल रायगढ़-2 के लिए ही अधिकृत प्रत्याशी का ऐलान होना बाकी है। सोमवार को वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के नेतृत्व में सभी 18 क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीति राठिया, विवेक रंजन सिन्हा, सुभाष पांडे, विलीस गुप्ता समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। सभी प्रत्याशियों ने रैली के रूप में पहुंचकर नामांकन जमा किया। रायगढ़ से 15, पुसौर से 18, खरसिया से 12, घरघोड़ा से 2, तमनार से 9, लैलूंगा से 9 एवं धरमजयगढ़ से 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

गोपाल और अशोक के बीच फंसी भाजपा

क्षेत्र क्रमांक रायगढ़-2 के लिए अभी भी भाजपा ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। यहां से गोपाल अग्रवाल और अशोक अग्रवाल दोनों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया है। मजे की बात यह है कि सोमवार को जिला पंचायत परिसर में प्रत्याशियों की कतार में दोनों साथ ही खड़े रहे। पता चला है कि जिला भाजपा को सीएम हाउस से किसी तीसरे नाम के लिए फोन आया है। पहले ही दोनों के बीच पेंच फंसा है, अब अध्यक्ष अरुणधर दीवान के सामने मुश्किल बढ़ गई है।

सुनीति पहुंची बंशी के समर्थन में

रायगढ़-1 से मौका देने की मांग कर रही सुनीति राठिया भी सोमवार को जिला पंचायत पहुंची। भाजपा ने उनकी मांग को नकारते हुए सुषमा खलखो को मौका दिया है। सुनीति तमनार-2 से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर चौधरी के समर्थन में पहुंची थी। नामांकन दाखिल भी करवाया। लगातार दो चुनाव हारने के बाद अब राठिया दंपत्ति अपना कद दखल रखने के लिए नई जमीन तलाश रहे हैं।

घोषित कीजिए या ऐसे ही छोड़ दीजिए

नामांकन रैली के दौरान अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष अरुणधर दीवान से कई बार बात करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ होने के कारण मौका नहीं मिल सका। नामांकन होने के बाद वापस जाते समय अशोक ने अरुणधर से गाड़ी रोककर चर्चा की। इस दौरान अशोक ने सीधे कहा कि अगर हो सकता है तो नाम घोषित कर दें या फिर इस क्षेत्र को ऐसे ही छोड़ दें। मतलब जो सक्षम होगा जीत जाएगा। इसी क्षेत्र से रामश्याम डनसेना ने भी नामांकन डाला है।

कांग्रेस अभी तक उलझी, कौन हैं प्रत्याशी

कांग्रेस पार्टी ने नामांकन दाखिल होने तक भी नाम घोषित नहीं किए हैं। अधिकृत प्रत्याशी नहीं होने की स्थिति में कुछ क्षेत्रों में ज्यादा अभ्यर्थी दावा करने लगे हैं। कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने अभी तक नामों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिले के समय कोई बड़ा नेता भी नहीं पहुंचा। जबकि अभी रायगढ़ जिले के चार विधायकों में तीन कांग्रेस के हैं। तीनों ही नदारद रहे।

चक्रधर सिदार की बहू यशोमति ने डाला नामांकन

लैलूंगा-2 क्षेत्र से पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार की बहू यशोमति सिदार ने भी नामांकन दाखिल किया है। उनके सामने लैलूंगा-2 हृदयराम सिदार, दिलीप केरकेट्टा, दीपक कुमार सिदार और संध्या भगत चुनौती देने खड़े हुए हैं। अन्य क्षेत्रों से भी कांग्रेस कायकर्ताओं ने मौका मिलने की आस में नामांकन जमा किए हैं। अनिश्चितता की स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी अपनी लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। संगठन से भी उनको पर्याप्त ताकत नहीं मिल रही है।

रायगढ़-2 व पुसौर-3 से 8-8 प्रत्याशी

जिला पंचायत क्षेत्रवार प्रत्याशी देखें तो रायगढ़-2 और पुसौर-3 से 8-8 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं पुसौर-2 से भी 7 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सबसे कम दो प्रत्याशी घरघोड़ा से हैं। रायगढ़-3, पुसौर-1, खरसिया-1, खरसिया-3 और धरमजयगढ़ 1, 2, 4 क्षेत्र में 3-3 प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा रस्साकशी रायगढ़ और पुसौर में ही है। इन्हीं में से अध्यक्ष भी चुने जाने की संभावना है।

क्षेत्रवार प्रत्याशियों के नाम
रायगढ़-1

सुषमा खलखो (भाजपा), इंदिरा राठिया, उर्मिला सिदार, मनीषा खलखो

रायगढ़-2

विपिन कुमार डनसेना, बालकृष्ण पटेल, नेत्रानंद पटेल, पद्मिनी पटेल, युवराज सिंह साहू, रामश्याम डनसेना, गोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल

रायगढ़-3

बेलमती चौहान, सुखदाई चौहान (भाजपा), मुस्कान चौहान

पुसौर-1

रजनी तिवारी, अंकिता गोयल, लक्ष्मी जीवन पटेल (भाजपा)

पुसौर-2

सुरेंद्र कुमार जेना, आकाश मिश्रा, सीताराम चौहान, वासुदेव यादव, संतोष बहिदार, दीपक सिंह ठाकुर, ब्रजेश गुप्ता (भाजपा)

पुसौर-3

सविता खेमराज नायक, तजिंदर कौर जटाल, भगवंत कौर जटाल, विष्णुप्रिया गुप्ता, सिमरन कौर, रमा चौधरी, धनमती सारथी, भाग्यवती डोल नायक (भाजपा)

खरसिया-1

संतोषी राठिया, शिखा रविंद्र गबेल (भाजपा), अमृत बाई गबेल

खरसिया-2

दुर्गेश चौहान, बलदेव कुर्रे (भाजपा), अमरनाथ भारद्वाज, भीमसेन धृतलहरे, लाल कुमार सारथी, अनिल कुमार खन्ना

खरसिया-3

सतबाई पटेल (भाजपा), राजकुमारी दर्शन, धनेश्वरी पटेल,

घरघोड़ा-1

उमाशंकर राठिया, मुरलीधर साय (भाजपा)

तमनार-1

सुरेंद्र सिदार, विक्रम सिंह यादव, बैरागीराम राठिया, रमेशचंद्र बेहरा (भाजपा)

तमनार-2

बिहारी लाल पटेल, प्रवीण कुमार गुप्ता, संजय कुमार भोय, बंशीधर चौधरी (भाजपा), वासुदेव चौहान

लैलूंगा-1

शांता भगत (भाजपा), मनीषा पैकरा, जशोमति बाई पैकरा, किरण पैकरा

लैलूंगा-2

हृदयराम सिदार, दिलीप केरकेट्टा, यशोमति सिदार, दीपक कुमार सिदार (भाजपा), संध्या भगत

धरमजयगढ़-1

रजनी राठिया (भाजपा), पुनीत कुमार राठिया, महेंद्र कुमार सिदार

धरमजयगढ़-2

मनियारो राठिया, पूर्णिमा लालसिंह बैगा (भाजपा), सरोज राठिया

धरमजयगढ़-3

चंद्रसेनी राठिया, रेणुका राठिया (भाजपा), सुनीता नागवंशी, अमीना बड़ा

धरमजयगढ़-4

बलवंत तिग्गा, पुनेश्वर राठिया (भाजपा), सुरेंद्र कुमार नागराज

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया श... आयुष्मान योजना से मिली राहत: षष्ठी देवी जायसवाल का निःशुल्क सफ... रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल शुरू, आपदा पीड़ितों को त्वरित ... रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच, नियमों के पालन के दिए... ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्... जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर तिहरा प्रहार — तमनार और ... फूलों की खुशबू से महकी किस्मत: एनएचएम योजना से किसान की आमदनी ... सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान की शुरुआत *सुबह-सुबह डेयरियों पर ... सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 27 अप्रैल से ...