सीएचसी घरघोड़ा में 27 अप्रेल को 249 संदिग्ध ब्यक्ति का कोरोना टेस्ट,एंटीजन टेस्ट में 49 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सीएचसी घरघोड़ा में 27 अप्रेल को 249 संदिग्ध ब्यक्ति का कोरोना टेस्ट,एंटीजन टेस्ट में 49 व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

घरघोड़ा /दुलेन्द्र पटेल 27.4.2021 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में 27 अप्रेल को एंटीजन टेस्ट 221 व आरटीपीसीआर टेस्ट 28 कुल 249 व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया गया। एंटीजन टेस्ट में 49 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि डॉ एस आर पैकरा बीएमओ द्वारा की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में हर दिन आरटीपीएसआर,एंटीजनटेस्ट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर होम कवरेन्टीन में रखा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु अपील किया जा रहा है।डॉ एस आर पैकरा बीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण बुखार ,सांस लेने में तकलीफ,नाक बहना,जुकाम,सीने में जकड़न,खांसी,सिरदर्द निमोनिया हो तो नजदीक के उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच उपचार करावें।व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर ध्यान दे,हाथ धोते रहे,मास्क पहने एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें।


