कांग्रेस सरकार के ढाई साल-वादाखिलाफी अभियान में भाजपाइयों का उरबा में कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस सरकार के ढाई साल-वादाखिलाफी अभियान में भाजपाइयों का उरबा में कार्यक्रम आयोजित
तमनार /दुलेन्द्र पटेल 14.6.2021 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के दिशा निर्देश में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रोडोपाली मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र पेलमा के ग्राम उरबा में प्रदेश सरकार के ढाई साल जनता के साथ धोखाधड़ी,वादाखिलाफी एवं कुशासन नाकामीयों को जनता के सामने बताया गया।ग्रामवासियो ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने हमें कैसे झुठ बोलकर ठगा है। ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने अपने किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।
मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी ने बताया कि कांग्रेसी हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का चुनावी वादा करने वाली सरकार ने घर-घर शराब पहुंचाना शुरू कर दिया। शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता,बुजर्गो को पेंशन,विधवा पेंशन,चावल प्रदाय, महिला स्वसहायता समूह,सम्पत्ति कर,गरीब परिवार,भूमिहीन परिवार,पट्टा वितरण,किसान का धान 2500 में एक मुश्त खरीदी,सम्पूर्ण कर्जमाफी
किसानों को दो साल का बकाया बोनस देने का वादा अधूरा है। किसानों का कर्ज माफ शेष है,युवाओं को न तो रोजगार मिला और न बेरोजगारी भत्ता मिला पाया है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार राय शक्ति केंद्र प्रभारी चक्रधर राठिया , संयोजक अशोक पटेल अन्य कार्यकर्ता,गांव के बृद्धजन,गणमान्य नागरिक,महिला युवाओ की उपस्थिति रही।



