कोविड वैक्सीनेशन पहला डोज 100% छत्तीसगढ़ में पहला जिला बना रायगढ़,मुख्यमंत्री ने दी बधाई..

कोविड वैक्सीनेशन पहला डोज 100% छत्तीसगढ़ में पहला जिला बना रायगढ़,मुख्यमंत्री ने दी बधाई..
रायगढ़ @संदेशा 24 कोविड –

19 वैक्सीनेशन के मामले में रायगढ़ जिले ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। यहां टीके का पहला डोज शत-प्रतिशत लोगों को लगाया जा चुका है। सीएचमओ डॉ. एसएन केसरी ने बताया कि रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है जिसने कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य को पूरा करते हुए पहला डोज 100% कर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से रायगढ़ ने कोविड वैक्सीनेशन का पहला डोज 100% पूरा किया है और सभी के सहयोग से दूसरा डोज भी 100% करेगा।
रायगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला ज़िला बन गया जहां 18 से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज़ लग चुकी है।
आशा है कि दूसरे ज़िलों से भी जल्द ही ऐसी अच्छी ख़बर आएगी।रायगढ़ के सभी अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं जागरूक जनता को बधाई।


