तमनार में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन की अर्पित

तमनार में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धासुमन की अर्पित
तमनार @ संदेशा 24

ब्लॉक कांग्रेस पार्टी तमनार ने ग्राम पंचायत भवन तमनार में 20 अगस्त को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।सर्वप्रथम कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। स्व. राजीव गांधी के विषय मे मुकुंद मुरारी पटनायक ने बताया कि वे आधुनिक भारत के निर्माता ,भारतीय सूचना क्रांति के जनक ,पंचायतीराज शसक्तीकरण के सूत्रधार व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। भारत को विकसित देश बनाने में उनके द्वारा किये गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अवसर दिया जो भारतीय लोकतन्त्र को मजबूत करने वाला निर्णय था उन्होंने आगे कहा कि वे सदैव सदैव दूसरों के लिए अच्छी भावना रखते थे राष्ट्रीय एकता, शांति ,प्यारऔर लगाव का लोगों में बढ़ावा देने के लिए अपने भाषणों से लोगों को प्रेरित व प्रभावित किया करते थे इस हेतु ये देश हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,पीसीसी सदस्य कैलाश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मकुंदमुरारी पटनायक,बबलू साहू,माणिक चंद पटनायक,विक्की नायक,लक्ष्मण निषाद,बासुदेव साहू,सरपंच ग़ुलापी सिदार,बीडीसी संम्पति सिदार,कमलेश बैरागी,गंगा राम पोर्ते,यशवंत सिदार अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही


