प्राथमिक शाला कोंडकेल के जर्जर भवन पर डर के साये में 52 बच्चे पढ़ने को मजबूर

प्राथमिक शाला कोंडकेल के जर्जर भवन पर डर के साये में 52 बच्चे पढ़ने को मजबूर
तमनार @संदेशा 24 (दुलेन्द्र पटेल) 1.9.2021

केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के प्राथमिक शाला कोंडकेल का जर्जर भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जहां दो कमरे, एक स्टाफ रुम और एक हॉल में स्कुल संचालित होती थी, लेकिन अब भवन जर्जर होनें के कारण हॉल में बैठाकर पढाया जा रहा है, क्योंकि कुछ हद तक यहां काम चलने लायक है, शिक्षक जर्जर स्टाफ रूम में बैठकर काम करनें को मजबूर हैं, स्कूल के किनारे ही कंपनी की माईंस है, वर्षों से ब्लास्टिंग हो रही थी असर तो दिखेगा ही। स्कूल की छत की सिलिंग गिरने से बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं। शिक्षक ने बताता की कोड़केल प्राथमिक शाला भवन पुर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है, जर्जर भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। स्कूल के शिक्षक से जब जर्जर भवन का हाल देखा नहीं गया तो उन्होंने फेसबुक पर भी फोटो सहित पोस्ट किए, तब पुर्व में रायगढ़ कलेक्टर यशवंत सिंह नें कक्षाएं दो पालियों में संचालित करने के आदेश दे दिए थे। इस स्कूल की भी जानकारी शासन-प्रशासन को है, लेकिन ध्यान नही दिया जा रहा है।



