सीएचसी तमनार अंतर्गत सभी वैक्सिनेशन सेंटर में 13 सितम्बर को 1052 लोगो को लगाई गई कोरोना वैक्सिन द्वितीय डोज

सीएचसी तमनार अंतर्गत सभी वैक्सिनेशन सेंटर में 13 सितम्बर को 1052 लोगो को लगाई गई कोरोना वैक्सिन द्वितीय डोज
तमनार @ संदेशा 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार अन्तर्गत सभी केंद्रों में 13 सितंबर को कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत 18 प्लस के 1052 लोगो को कोरोना वैक्सिन द्वितीय डोज टीका लगाया गया। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन अनुसार रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी,डीआईओ डॉ भानुप्रताप पटेल के मार्गदर्शन में डॉ डीएस पैकरा बीएमओ के नेतृत्व में तमनार ब्लाक में लक्ष्य प्राप्ति की जा चुकी है।तमनार सलिहारी लिब्रा सराईपाली उरबा,खम्हरिया, बनाई ओराईमुडा,रोडोपाली डोलेसारा राबो, जीवरी, सामारुमा,गोढ़ी, जरेकेला देवगढ़,सलिहाभांठा, धौराभाठा टांगरघाट,पड़ीगांव जोब्ररो, हमीरपुर,समकेरा, महलोई नागरामुडा सहित सभी केंद्र में 1064 व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन निगरानी के तैयार प्लेटफॉर्म को-विन में आवश्यक डाटा भरने के साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।वेक्सिनेशन सेंटर में वेरिफाइड रूम वेटिंग रूम में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते कतारबद्ध वेक्सिनेशन की जा रही है।सोशल डिस्टनसिंग का पालन,मास्क का उपयोग एवं हेड़वास सेनेटाइजर अनिवार्यता की गई है।सीएचसी अन्तर्गत आरटीपीसीआर टेस्ट 50 एवं एंटीजन टेस्ट 114 कुल 164 लोगो का टेस्ट में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव की पुष्टि बीएमओ डॉ डीएस पैकरा द्वारा की गई है।


