मनन पटेल ने नीट में 99.73 % के साथ पहला प्रयास में रचा कीर्तिमान

मनन पटेल ने नीट में 99.73 % के साथ पहला प्रयास में रचा कीर्तिमान
रायगढ़ @ संदेशा 24 @ विजय पटेल
रायगढ़ नगर से पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश पटेल और चमेली पटेल के सुपुत्र मनन पटेल ने नीट की परीक्षा 99.73 % के साथ पहला प्रयास में कीर्तिमान रचा है।इन्होंने ऑल इण्डिया रैंक 3671 और ओबीसी रैंक 1167 है।
मनन पटेल का प्रारंभिक शिक्षा ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ से हुई है। इन्होंने लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ स्कॉलर गाउन प्राप्त करते हुए स्कूल की शिक्षा 12 वीं में 93.2% अंक प्राप्त करते हुए इस वर्ष NTSE( नेशनल टेलेंट सर्च परेक्षा ) KVPY( किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना) एवं JEE Main में 98.6 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।
मनन की इन उपलब्धियों के लिए अखिल भारतीय अघरिया समाज के समस्त सामाजिक पदाधिकारियों और सामाजिक जनों की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना करते बधाई दीं गई है।

