तमनार
सामारूमा झिंगोल क्षेत्र में एक दर्जन हाथियो का विचरण से गांवों में दहशत, सतर्क सावधान रहने की जा रही अपील

सामारूमा झिंगोल क्षेत्र में एक दर्जन हाथियो का विचरण से गांवों में दहशत, सतर्क सावधान रहने की जा रही अपील
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले में एक बार फिर से जंगली हाथियों की दस्तक हो चुकी है और इस बार जंगली हाथियों की संख्या एक दर्जन से भी ज्यादा है और वे 9 सितम्बर शुक्रवार को रायगढ़ जिला के केलो बनांचल वन परिक्षेत्र तमनार व घरघोडा के ग्राम झिंगोल अमलीडीह व सामारूमा इलाके में पहुंच गए हैं। इन जंगली हाथियों की अचानक धमक की जानकारी ग्रामीणों ने दी है वही वन विभाग का पूरा अमला आगामी दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे है।

हाथी प्रभावित क्षेत्र के लोग एक बार फिर से रतजगा करके अपनी रात गुजारने पर मजबूर है। वन परिक्षेत्र अधिकारी वन परिक्षेत्र तमनार सी आर राठिया द्वारा ग्रामीणजनों को सतर्क सावधान रहने अपील की गई है।

