गारे पेलमा-3 कोल माइंस करवाही के पास दर्दनाक सड़क हादसा में महिला की मौके पर ही मौत

गारे पेलमा-3 कोल माइंस करवाही के पास दर्दनाक सड़क हादसा में महिला की मौके पर ही मौत
तमनार @ संदेशा 24

तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गारे पेलमा 3 अदानी कोल माइंस के पास आज सुबह 8 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। हादसे में ट्रेलर से दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर तमनार थाना प्रभारी एलपी पटेल घटना स्थल पहुंचे। तहसीलदार टीआर कश्यप भी मौके पर पहुंचकर ग्रामवासियो को समझाइस दिया गया।दरसल बाइक में सवार होकर तीन लोग तोलगे की ओर जा रहे थे, तभी ट्रेलर से टकराने बाइक चक्का स्लिप करने पर पीछे बैठी महिला सड़क में गिरने से ट्रेलर की चपेट में महिला आ गई। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम सेटकुवर खड़िया पति हरिराम उम्र 55 वर्ष ग्राम करवाही बताया जा रहा है तो वही दोपहिया वाहन चालक मोहित राम ढेलकी पिता शनिराम ढेलकी 30 वर्ष ढाप लैलूंगा व सुखलाल खड़िया पिता मनोहर खड़िया 55 करवाही निवासी है। जर्जर सड़कें और कीचड़ धूल के गुब्बार लोगो की मौत का वजह बन रहा है।तमनार क्षेत्र की सड़कें इन दिनों अपने अंतिम अवस्था में पहुंच चुकी है जगह-जगह मौत के गड्ढे बन चुके हैं इस कारण से आए दिन हादसे हो रहे हैं।थाना प्रभारी एलपी पटेल,तहसीलदार टीआर कश्यप,बंशी चौधरी अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति में ट्रेलर वाहन मालिक द्वारा मृतक परिवारजन को तत्काल 50 हजार रुपये राशि दी गई।

