जेपीएल तमनार के गेट नं.2 के समीप ट्रेलर की एक्सीडेंट से बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस जांच में जुटी

जेपीएल तमनार के गेट नं.2 के समीप ट्रेलर की एक्सीडेंट से बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस जांच में जुटी
तमनार @ संदेशा 24 रायगढ़ जिले के ओद्योगिक क्षेत्र थाना तमनार के जेपीएल तमनार गेट नम्बर 2 के समीप ट्रेलर क्र CG 13 LA 4688 चालक द्वारा उपेक्षापूर्वक एक्सीडेंट से मोटर साईकल सवार युवक को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई है।

थाना तमनार से मिली जानकारी के अनुसार घटना 26 अक्टूबर रात्रि करीबन 8 बजे बताई जा रही है ।मृतक युवक का नाम अभिषेक खलखो पिता पुसे खलको उम्र 21 वर्ष निवासी कुंजेमुरा थाना तमनार बताया जा रहा है।तमनार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपनें कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई में जुटी गई है।प्रार्थी रोशन खेस पिता नन्दलाल खेस उम्र 33 वर्ष निवासी कुंजेमुरा की रिपोर्ट पर थाना तमनार में 329/21 धारा 304(A) IPC के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।



